उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया

मंडल के 23 स्टेशनों पर प्रदर्शियों का आयोजन किया गया।

फिरोजपुर 14 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

 14 अगस्त 1947 को भारत के भू-भाग को भारत और पाकिस्तान नामक दो देशों में विभाजित किया गया था। यह दिन विभाजन के दौरान कई भारतीयों के कष्टों को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सांप्रदायिक और धार्मिक घृणा के कारण हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का नरसंहार किया गया।

14 अगस्त 2021 को, माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों की राष्ट्र को याद दिलाने के लिए प्रति वर्ष 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में याद किया जाएगा।

 इस दिवस को मनाने के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के 23 स्टेशनों पर फोटोग्राफिक प्रदर्शनियां 14 एवं 15 अगस्त दो दिनों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। मंडल के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के अधिकार क्षेत्र आते है, इन राज्यों के समस्त जिलों को कवर करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। फिरोजपुर कैंट (पंजाब), पालमपुर हिमाचल (हिमाचल प्रदेश) और जम्मू तवी (केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ) में उद्घाटन समारोह आयोजित की गईं।

 आज फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी सरदार निहाल सिंह जी के सुपुत्र सरदार बलदेव सिंह जी के द्वारा किया गया। 

इस समारोह में फिरोजपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह एवं श्री बी.पी. सिंह, मंडल के ब्रांच अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। समारोह की समाप्ति राष्ट्रगान गायन के साथ हुई। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि विभाजन के पश्चात् देश में जो घटनाएं घटित हुईं, वह देश के लिए एक बुरे सपने की तरह हैं। आइए हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्होंने नरसंहार में अपनी जान गंवाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा पीढ़ी को देश की बलिदानी परंपरा से अवगत कराना बहुत जरूरी : डॉ. बलदेव कुमार

Sun Aug 14 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पौधारोपण किया गया। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार द्वारा विभाजन के वक्त जान गवाने वाले लाखों भाई-बहनों को याद करते हुए नम […]

You May Like

advertisement