अरुणाय शिवशक्ति पीठ में पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
अमेरिका से आश्रम पहुंचे स्वामी 1008 महामंडलेश्वर हरिश्चंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा महायज्ञ।
संत समाज के साथ गणमान्यजन भी रहे उपस्थित।
कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न तीर्थों पर प्रतिदिन अनुष्ठान एवं महायज्ञ आयोजित किए जाते हैं। शिवशक्ति पीठ अरुणाय धाम से स्वामी अभिषेक पुरी ने बताया कि 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक शिव शक्ति पीठ, प्राचीन सिद्ध बुढ़े महादेव अरुणाय पिहोवा में महान संत महापुरुषों के सानिध्य में पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी कनखल के सचिव रविंद्र पुरी, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी वड़ोदरा गुजरात व अन्य राज्यों से भी संत महायज्ञ में शामिल होंगे।
अमेरिका से आए महामंडलेश्वर हरिश्चंद्र पुरी महाराज के सानिध्य महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।
स्वामी अभिषेक पुरी ने बताया कि महायज्ञ के पहले दिन प्रारम्भ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई ध्वजारोहण हुआ फिर नवग्रह दुर्गा पूजन एवं त्रिकाल महायज्ञ हुआ। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के समापन पर पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन होगा। उसके उपरांत विशाल भंडारा होगा।
श्री शिव शक्ति पीठ अरुणाय में आज सभी संत सिमलित हुए जिसमे सचिव श्री महंत स्वामी विश्वनाथ गिरी, भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी जी महाराज, महंत भीम पुरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत चमन गिरि इत्यादि संत एवं श्रद्धालु सम्मलित हुए।