अमृत सरोवर तटों पर स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

जल संरक्षण, हरित और स्वच्छता का संदेश लेकर गूंजी देशभक्ति की गूंज

 जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज जिले के सभी महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत अमृत सरोवर स्थलों पर उत्साह और देशभक्ति के माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और विभिन्न विभागों के सहयोग से विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं। महात्मा गांधी नरेगा के तहत निर्मित इन अमृत सरोवरों के तटों पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के साथ-साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक परिचर्चा और जन-जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छता के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
      कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूहों, मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थलों पर देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे की शोभा से वातावरण भाव विभोर हो उठा। इस अवसर पर अमृत सरोवरों के संरक्षण, रख-रखाव और सौंदर्यीकरण बनाए रखने की अपील की गई, ताकि यह सरोवर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और पर्यावरण संरक्षण के आदर्श प्रतीक बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अगस्त 2025/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह 08 बजे जिला कार्यालय कांकेर में ध्वजारोहण किया।  उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement