कोंडागांव में करुणा आश्रम चिकलपुट्टी में मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कोंडागांव, 16 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. आर. के. चंद्रवंशी के नेतृत्व में करुणा आश्रम, चिकलपुट्टी, रिंग रोड कोण्डागांव में मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मानसिक स्वास्थ्य माह 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को शिविर में मानसिक रोगियों की जांच की गई और उन्हें उपचार व परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य जांच, जागरूकता कार्यक्रम, तनाव प्रबंधन कार्यशाला, आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला, जीवन कौशल प्रशिक्षण और जन-चौपाल शामिल हैं।
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम प्राकृतिक आपदाओं, संघर्षों और महामारी जैसे संकटों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सहायता को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों और सेना के कैम्पों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुश्री मधु बघेल और साइकेट्रिक नर्स श्री दिव्यांशु चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 का होगा शुभारंभ

Thu Oct 16 , 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2025/  रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 र्स्टाटअप पिचेस एवं अवॉर्ड्स इवेंट का शुभारंभ किया जा रहा है।‘छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन’ का उद्देश्य जिले के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेजों, के विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement