पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के राहत हेतु गुजरात सरकार की ओर से बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई गई

(पंजाब) फिरोजपुर दिनांक 14 सितंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ गुजरात सरकार एवं विभिन्न संघ संगठन की ओर से 22 वैगन राहत सामग्री लेकर फिरोजपुर शहर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन दिनांक 13.09.2025 की शाम पहुंची। इस राहत सामग्री में चीनी, दाल, आटा,दवा, रिफाइन तेल,घरेलु सामग्री,आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थी।

इनमें से 10 वैगन राहत सामग्री फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर और 12 वैगन सुरानस्सी रेलवे स्टेशन पर उतारी गईं। यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित की जाएगी। रेल एवं जिला प्रशासन ने राहत सामग्री के सुरक्षित परिवहन और वितरण का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया है ताकि समय पर राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित जनसमूह तक पहुंच सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंडी माता मंदिर के पास वन्य प्राणी भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाले के खिलाफ पतासाजी जारी

Sun Sep 14 , 2025
किया जाएगा कानूनी कार्रवाई महासमुंद 14 सितम्बर 2025/ बागबहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चण्डीमाता मदिर के समीप अनैतिक रूप से वन्य प्राणी भालू के साथ छेड़छाड़ करते हुए कोल्डड्रिंक पिलाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में वन अपराध क्रमांक 19929/20 दिनांक 12-09-2025 दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर वीडियो वायरल करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement