वेडिंग डेस्टिनेशन व शीतकालीन चार धाम यात्रा पर फोकस

उत्तराखंड
वेडिंग डेस्टिनेशन व शीतकालीन चार धाम यात्रा पर फोकस,
सागर मलिक

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शेखावत से की चर्चा

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित एक निजी आवास पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और भावी योजनाओं पर भी चर्चा की।

महाराज ने राज्य में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से अधिकाधिक सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इनमें उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना प्रमुख हैं, जो स्वरोजगार और निवेश को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर दिन हर घर तक जलापूर्ति प्रशासन की जिम्मेदारी, डीएम

Sun Aug 3 , 2025
उत्तराखंड हर दिन हर घर तक जलापूर्ति प्रशासन की जिम्मेदारी, डीएमसागर मलिक जल संकट- अब तक 251 में से 247 शिकायतों का समाधान देहरादून। मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। 14 अप्रैल […]

You May Like

advertisement