कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 06 मई 2022 को होगा लिखित परीक्षा का आयोजन

 जांजगीर – चाम्पा 05 मई 2022/ आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत् आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम में चयन हेतु दिनांक 06 मई 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से आकांक्षा आवासीय विद्यालय, (जिला रोजगार कार्यालय) जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में आयोजित की जावेगी।
      जिला रोजगार अधिकारी जांजगीर चांपा ने बताया कि आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर चांपा में कक्षा 11वीं में अध्ययन के इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2022 तक कुल 222 आवेदन इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। छात्र/छात्रा एवं अभिभावक जिले के वेबसाईट www.janjgirehampa.nic.in में सूची का अवलोकन कर सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय उद्यान रोपणी करनौद के आम फल बहार की नीलामी 05 मई को

Thu May 5 , 2022
 जांजगीर-चांपा,05 अप्रैल, 2022/ सर्व फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी करनौद विकासखण्ड-बम्हनीडीह के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 29 अप्रैल, दिन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ किया था। लेकिन विवाद की स्थिति निर्मित […]

You May Like

advertisement