जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए

10 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद 21 अगस्त 2025/  अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक एवं पिथौरा और बागबाहरा अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति किया जाना है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थाई होंगे तथा निर्धारित एवं नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे यह पद पूर्णतः अस्थानांतरणीय होंगे। इस हेतु अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण हो, कम्प्यूटर का ज्ञान हो, जिसमें एम ऑफिस की जानकारी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। क्रियान्वयन से संबंधित कार्य कुशलता एवं प्रदर्शन के आधार पर अनुभव का लाभ दिया जाएगा। इस हेतु राज्य में कार्यरत शासकीय अथवा पंजीकृत अशासकीय संस्था का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन निर्धारित प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 10 सितंबर 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत पात्र आवेदकों को साक्षात्कार के लिए 16 सितंबर 2025 को सूचित किया जाएगा तथा साक्षात्कार अवधि 22 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन सूची 30 सितंबर 2025 तक जारी किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Thu Aug 21 , 2025
कोण्डागांव, 21 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय की अध्यक्षता एवं उनकी उपस्थिति में जिला कोण्डागांव एवं जिला नारायणपुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement