सरकार की किसान हितैषी नीतियों से रामसाय यादव को मिला भरोसे का आधारतुंहर टोकन मोबाइल ऐप से मिल रही घर बैठे टोकन की सुविधा – श्री रामसाय यादव

जांजगीर-चांपा 22 नवंबर 2025/  पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी का महापर्व सुगमता और पारदर्शिता के साथ मनाया जा रहा है।  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन की धान खरीदी का यह महोत्सव किसानों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया है। जिले के किसान नए उत्साह के साथ धान खरीदी केंद्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। 

      खरौद निवासी किसान श्री रामसाय यादव धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र खरौद पहुंचे। केंद्र में पहुँचते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने उनका फूल-माला पहनाकर व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। किसान श्री रामसाय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार धान खरीदी की व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं बेहतर और अत्यंत सुविधाजनक है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी से एक दिन पूर्व ही उन्होंने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि पहले टोकन मिलने के लिए सोसायटी में घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, परंतु अब घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
        कृषक श्री रामसाय यादव ने लगभग 15 क्विंटल धान विक्रय किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी कि पूरी प्रक्रिया को अत्यंत व्यवस्थित पाया। नमी मापने से लेकर बारदाना उपलब्ध कराने, धान भराई, तौल और पर्ची निर्गत करने तक हर कार्य समयबद्ध और सहज तरीके से पूरा हुआ। किसान श्री रामसाय ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इन निर्णयों से खेती अब और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑगनबाड़ी सहायिका के पद भर्ती हेतु दावा - आपत्ति आमंत्रित

Sat Nov 22 , 2025
जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) अंतर्गत ग्राम पंचायत खिसोरा एवं देवरी में ऑगनबाड़ी सहायिका 01-01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसकी प्राविधिक मूल्यांकन सूची का जारी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया […]

You May Like

advertisement