आज़मगढ़:यातायात नियमों के उल्लंघन पर माह- अक्टूबर 2021 से अब तक जनपद में 21,248 वाहनों का चालान, 755 वाहन सीज किये गये व 40,28,016 रूपये धनराशि का ई-चालान


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर माह- अक्टूबर 2021 से अब तक जनपद में 21,248 वाहनों का चालान, 755 वाहन सीज किये गये व 40,28,016 रूपये धनराशि का ई-चालान किया गया
दिनांक- 25.10.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि अधिकतर वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हेल्मेट न पहनना, अत्यधिक तीव्र वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, नशे में वाहन चलाना, मोटरसाइकिल पर अधिकतम सवारी बैठाना व सड़क नियमों का पालन न करने इत्यादि मुख्य कारण पाये गये।
उपरोक्त सभी यातायात नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी थानाप्रभारी/चौकी प्रभारी/यातायात प्रभारी को प्रतिदिन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन दिए गए।
जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानों/यातायात प्रभारी द्वारा दिनांक 25.10.2021 से अब तक 21,248 वाहनों का चालान, 755 वाहन सीज, 40,28,016 रूपये धनराशि का ई-चालान किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता अभियान चलाकर वाहनों स्वामियों/चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं सडक पर भारी वाहन खडा न करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया जिससे कि कोहरे व अंधेरे में दुर्घटना से बचाव किया जा सके इसके अतिरिक्त सड़क पर अनावश्यक घूमने वाले पशुओं को गौशाला भेजने के साथ ही उनके सींग पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: BJJP पार्टी ने 13 प्रत्याशियों की सूची जारी की, धर्मपुर सीट से श्री बलवीर तलवाड़ को मैदान में उतरा है,

Wed Jan 19 , 2022
आज दिनांक 19-01-2022 को भारतीय जन जाग्रति पार्टी द्वारा उत्तराखंड मै विधान सभा प्रतियाशीयो की घोषणा की गयी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा 13 विधान सभा प्रत्याशीयो की घोषणा की गयी जिसमे 1 पुरोला व 21 कैन्ट से सुरेश कुमार देहरादून राजधानी की 20 राजपुर रोड विधान सभा से […]

You May Like

Breaking News

advertisement