उत्तराखंड: पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी बोले कोई किसी का शिष्या नही होता,

सागर मलिक

पत्रकारों से बातचीत में हताश दिखे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी।

महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचाने के बाद अब पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी उत्तराखंड लौट आये हैं।

उत्तराखंड वापसी के बाद अब राज्य की राजनीति गरमा रही है। उधर कांग्रेस कह रही है की शिष्य गुरु के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है।

आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में भगत सिंह कोशियारी ने पत्रकारों के जवाब दिए। जिसमे उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की बात कही

महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं और उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। वहीं राज्यपाल रहते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में आए संकट पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनातनी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी है उनके इसी स्वभाव के कारण उनकी पार्टी टूटी है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: फर्जी इंश्योरेंस बनाने वाले गिरोह का STF द्वारा पर्दाफाश, दो गिरफ्तार,

Fri Feb 24 , 2023
सागर मलिक उत्तराखंड एसटीएफ ने वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ , दो शातिर गिरफ्तार, उत्तराखंड एसटीएफ ने वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सार्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सैकड़ों वाहनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement