ग्वालिपर : फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर सगाई करने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चामुंडा मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर सगाई करने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। दरअसल चामुंडा मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार की बेटी से आरोपी और उसके परिवार ने छल पूर्वक अपने बेटे को लेफ्टिनेंट बता कर और उसका फोटो लड़की पक्ष को दिखाकर सगाई पक्की की थी। बाद में जब लड़की पक्ष को मालूम हुआ कि लड़का लेफ्टिनेंट नहीं है उनके साथ धोखाधड़ी की गई है जिसके बाद लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ हो गए लेकिन इस दौरान लड़की और लड़का दोनों गहरा रिश्ता बन जाने के चलते दोनों में शादी कर ली। जिसके बाद लड़की के पिता ने आरोपी दूल्हे लड़के और उसके परिजनों पर फर्जीवाड़ा कर धोखे पर रखकर सगाई करने का आरोप लगाते हुए बहोड़ापुर थाने में शिकायत की थी जिसके बाद धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ग्वालियर से जिला ब्यूरो विनय त्रिवेदी के साथ कैमरामैन विक्की खान की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन की समझाइश पर वर-वधु पक्ष हुए तैयार, रूकी दो नाबालिगों की शादी

Thu May 12 , 2022
जांजगीर-चांपा 12 मई 2022/ विवाह की निर्धारित उम्र नहीं होने के बावजूद कम उम्र में विवाह कर रहे दो नाबालिगों की शादी प्रशासन द्वारा रूकवा दी गई। अधिकारियों द्वारा वर-वधु पक्ष को निर्धारित उम्र में विवाह करने की समझाइश भी दी गई।इस संबंध में बताया गया कि नाबालिगों के विवाह […]

You May Like

advertisement