श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम फिरोजपुर छावनी की ओर से लगाया गया आंखों का निशुल्क मेडिकल चेक अप कैंप

श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम फिरोजपुर छावनी की ओर से लगाया गया आंखों का निशुल्क मेडिकल चेक अप कैंप

फिरोजपुर 16 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम फिरोज़पुर छावनी की ओर से आंखों का निशुल्क कैंप वृद्ध आश्रम में लगाया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री हरीश गोयल ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लगाए गए कैंप में लायंस आई केयर सेंटर जैतो के डाक्टर ड़ा भवंरजोत सिंह व ड़ा विकास शुक्ला ने मरीजों की जांच की और जैतो से आए सुखबीर सिंह, बलविंदर सिंह द्वारा शुगर व बीपी चैक किया गया। अनिल सांघी व संजीव खन्ना ने दवाईयों की सेवा निभाई। कैंप में करीब 300 से अधिक मरीजों की जांच की गई व 30 से अधिक लोगों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनके आपरेशन करवाने के लिए उन्हें स्पेशल बस से जैतों ले जाया गया जहां उनके आपरेशन करवाकर उन्हें वापस छोड़ा जाएगा। इसके अलावा जांच के बाद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई। उन्होंने बताया कि आपरेशन के लिए चुने गए मरीजों के रहने, आने जाने, दवाओं व खाने का प्रबंध निश्शुल्क किया गया। इस मौके पर पवन कांसल, कृष्ण लाल गुलाटी, दीवान चंद सुखीजा, प्रमोद शर्मा, नरेश जैन, विकास गुप्ता, नरेश गोयल,अशोक बहल, विपुल नारंग सहीत सोसायटी की पूरी टीम मौजूद थी। अध्यक्ष हरीश गोयल व उनकी टीम ने डाक्टरों व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चनारथल गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Sun Oct 16 , 2022
चनारथल गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को घर-घर पहुंचाना कैंप का उदेश्य- डॉ. देवेंद्र खुराना। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय एवं राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व सेवा भारती कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चनारथल गांव […]

You May Like

Breaking News

advertisement