चनारथल गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

चनारथल गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को घर-घर पहुंचाना कैंप का उदेश्य- डॉ. देवेंद्र खुराना।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय एवं राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व सेवा भारती कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चनारथल गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया| केंप में सैकड़ों लोगो के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गई।
7वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सेवा प्रमुख मुकेश मित्तल ने श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य, चिकित्सकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया और ग्रामीणों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रचार्य डॉ. देवेन्द्र खुराना ने कहा कि सामाजिक और सेवा कार्यों में अगर कोई एक कदम आगे बढ़ाता है तो सौ कदम उसके साथ चल पड़ते हैं। सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। इस बार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2022 उत्सव की थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद रखी गई है। जिसका उद्देश्य देश के लोगों के बीच इस पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में जागरूकता में वृद्धि करना है। इसलिए हर गांव व शहर में आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा घर की रसोई में उपलब्ध आयुर्वेदिक पदार्थों की भी जानकारी दी जा रही है| ताकि साधारण बीमारियों से बचने के साथ ही घर पर ही बीमारी का इलाज संभव हो सके।
कार्यक्रम के अन्त में सेवा भारती कुरुक्षेत्र नगर अध्यक्ष कृष्ण चंद रंगा ने कहा कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, सिलाई केंद्र और संस्कार केद्र के द्वारा सेवा बस्तियों के लोगों को शिक्षित करने के साथ ही स्वावलंबी बना रही है| सेवा भारती का लक्ष्य ही गरीब व वंचितों तक पहुंचना है| ऐसे और अनेकों प्रकल्प सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे हैं|
इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र सहरावत, डॉ. राजा सिंगला, डॉ. मनोज तंवर और पीजी स्कॉलर मौजूद रहे व अस्पताल के स्टाफ ने कैंप का संचालन एवं प्रबंधन किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का सभी ने लिया खूब आनंद

Sun Oct 16 , 2022
जयराम पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का सभी ने लिया खूब आनंद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 16 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement