प्राचीन श्री हरि हर मन्दिर लोको शेड फिरोजपुर से कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली

प्राचीन श्री हरि हर मन्दिर लोको शेड फिरोजपुर से कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली

फ़िरोज़पुर 17 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता ]:-

पावन कार्तिक मास के चलते धार्मिक संस्था अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्य व लोको शेड प्राचीन श्री हरी हर मन्दिर व राम लीला कल्ब के सदस्यों के सहयोग से कार्तिक मास अहोई अष्टमी संक्रांति के पावन पर्व की अमृत बेला पर सुबह सत्संग कर प्रभात फेरी निकाली। सत्संग में श्री राजेश वासुदेवा जी नें माता पिता बड़े बजुर्गों की सेवा करने का महत्व बताया पंडित सुमित मिश्रा जी ने मंत्रोचारण कर कार्तिक महात्म की कथा सुना कर युवा शक्ति को सनातन धर्म से जुड़ने का आग्रह किया। सोसाइटी अध्यक्ष सचिन नारंग जी ने बताया कि इस दिन अहोई माता की पूजा करने से संतान दीर्घायु होती है व उसके जीवन में खुशहाली आने की मान्यता है। विपर बंधु शर्मा, गुलशन चावला, मनमोहन स्याल जी ने सुंदर सुंदर भजन सुनाए। समूह लोको शेड, खूह चाह पारसी निवासियों ने संगत पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कीर्तन उपरान्त आंवले के पेड़ , तुलसी माता की प्रदक्षिणा आरती कर संगत में प्रशाद बांटा गया संजीव शर्मा बब्लू, गौरव गग्गू, उज्वल शर्मा, अक्शेय, आशु, हिमांशु, जीवन, निशा शर्मा, प्रेम शीला मिश्रा, गंगा देवी, विद्या, भूरी देवी, सुमन, शिंदर, राखी, पम्मी, निशा गुलेरिया, आरती उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

Mon Oct 17 , 2022
उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की·           *950 क्रैक रेलगाडि़यां (06.10.2022 से 12.10.2022 तक) *चलाई गईं*तथा और अधिक मालभाड़ा रेलगाडियां चलाने पर बल             संरक्षा और रेल परिसंपत्‍तियों के अनुरक्षण पर बल फिरोजपुर 17 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री आशुतोष गंगल ने आज […]

You May Like

advertisement