स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

छत्तीसगढ़ी और देशभक्ति से सराबोर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

840 बच्चों का सामूहिक व्यायाम होगा आकर्षण का केंद्र

महासमुंद 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की अंतिम तैयारी के लिए आज कलेक्टर श्री विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। रिहर्सल मिनी स्टेडियम, महासमुंद में सुबह 9 बजे आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार मंच पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने कलेक्टर, एसपी के समक्ष रिहर्सल किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिले के 6 स्कूलों से बच्चे छत्तीसगढ़ी और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। प्रमुख आकर्षण में 14 शालाओं के 840 बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने बैठक व्यवस्था,मंच आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, सचिन भूतड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा एवं मार्च पास्ट होगा तत्पश्चात मुख्य अतिथि 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात 9.50 बजे उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहंडीगुड़ा में किशोरी बालिकाओं ने ली स्वच्छता शपथ, निकाली तिरंगा रैली

Wed Aug 13 , 2025
जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/ जिले के जनपद लोहंडीगुड़ा में बुधवार को किशोरी बालिकाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए, साथ ही उन्होंने स्वच्छता शपथ ली। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement