गौ पुत्र सेना फिरोजपुर की बैठक सम्पन्नजल्द बेसहारा गौ वंश को गोशालाओं में भेजेंगे _गर्वित गोयल

गौ पुत्र सेना फिरोजपुर की बैठक सम्पन्न
जल्द बेसहारा गौ वंश को गोशालाओं में भेजेंगे _गर्वित गोयल
फिरोजपुर 17 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

गौ पुत्र सेना फिरोजपुर की एक आवश्यक बैठक फिरोजपुर शहर के अध्यक्ष गौ पुत्र भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में फिरोजपुर शहर के माता रामिघां मंदिर देवी द्वारा में हुई बैठक में गौ पुत्र सेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र गर्वित गोयल ने विशेष तौर पर शिरकत की बैठक में फिरोजपुर में बेसहारा गौ वंश की सेवा संभाल पर जोर दिया गया हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गर्वित गोयल ने कहा की आमजन और किसानों के लिए परेशानी बनें बेसहारा गौ वंश को सड़कों से हटा कर गौशालाओं में भेजने के पुख्ता प्रबंधों हेतु डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर और डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग से बातचीत कर यह कार्य फिरोजपुर के गौ पुत्रों द्वारा जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा ताकि बेसहारा गौ वंश से हो रहें नुकसान से आमजन और किसान भाइयों की रक्षा हो सके तथा गौ वंश को बचाया जा सके गोयल ने कहा कि अगर हम गाय को बचाते हैं तो किसानों को नुक्सान होता है और अगर हम किसानों को बचाते हैं तो गौ वंश का नुक़सान निश्चित है क्योंकि किसान और गाय दोनों एक दूसरे की पूरक हैं गोयल ने कहा कि गौ पुत्र सेना फिरोजपुर में गौ सेवा रक्षा में तत्पर थी तत्पर है और तत्पर रहेगी उन्होंने बताया कि गौ पुत्र सेना देश भर में गाय के लिए एक रूपया एक रोटी प्रतिदिन का संकल्प वाली पहली राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत एक मात्र संस्था है जिसकी स्थापना युवा वर्ग के स्वर्गीय भाई गौ पुत्र श्री सम्पत सिंह जी द्वारा की गई थी और आज देश भर में गौ पुत्र सेना के क़रीब दस लाख कार्यकर्ता बेजुबानों की सेवा रक्षा कर रहे हैं। इस समय बैठक में फिरोजपुर के गौ पुत्र सिकंदर जोशी,पारस शर्मा,प्रदीप हांडा,नवीन शर्मा,करनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में जनदर्शन से मिल रही लोगो को राहत

Tue Apr 18 , 2023
प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश जनदर्शन में कल कुल 120 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 18 अप्रैल 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर श्री गुड्डु लाल जगत ने कल जनदर्शन में विभिन्न दुरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्यांए सुनी। उन्होंने […]

You May Like

advertisement