जयराम विद्यापीठ में पूर्णाहुति के साथ हुआ गायत्री अनुष्ठान का समापन

जयराम विद्यापीठ में पूर्णाहुति के साथ हुआ गायत्री अनुष्ठान का समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में सात दिन से चल रहे गायत्री अनुष्ठान का हुआ समापन।
गायत्री अनुष्ठान पर संत महापुरुषों तथा ब्राह्मणों का हुआ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ में सात दिन से चल रहे नियमित गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान यज्ञ एवं पूजन का पूर्ण विधि विधान के साथ समापन हुआ। गायत्री अनुष्ठान के सातवें दिन वरुथिनी एकादशी पर मंत्रों के साथ मां गायत्री से मनोकामना पूर्ति की आराधना की गई।
इस अवसर पर यजमान परिवार के सदस्यों ने सर्व जन के लिए सुख, शांति, समृद्धि की कामना कर हवन किया। पूर्णाहुति के बाद महाआरती की गई। इसमें गायत्री मंत्र का जाप किया गया। इस मौके पर गायत्री अनुष्ठान के यजमान जाखल मंडी से सौरभ गोयल, सतीश गोयल एवं अनिल गोयल सहित अन्य गोयल परिवार के सदस्यों ने निर्विघ्न अनुष्ठान के समापन पर आवाहित देवी देवताओं का आभार व्यक्त करते हुए गुरु पूजन किया गया। उन्होंने विशेषकर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को नमन किया।
मुख्य यज्ञशाला में आचार्य प. रणबीर भारद्वाज व प. पंकज कौशिक सहित 21 विद्वान ब्राह्मणों ने यज्ञ पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान समापन के उपरांत मंत्रोच्चारण के साथ सर्वदेव पूजन एवं संत महापुरुषों के साथ गुरु पूजन करवाया। सात दिन तक चले अनुष्ठान में ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा सवा लाख गायत्री मंत्रों के जाप के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली गई। अनुष्ठान के समापन पर 21 विद्वान ब्राह्मणों एवं वेदाचार्यों का यजमान परिवार के सदस्यों ने पूजन एवं दक्षिणा के साथ आभार व्यक्त किया गया।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार गायत्री उपासना, अनुष्ठान एवं यज्ञ का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है। गायत्री उपासना एवं अनुष्ठान का पुण्य लाभ पूर्ण विधि विधान और आस्था से ही श्रद्धा रखने वाले साधक प्राप्त करते हैं। इस मौके पर जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, के.के. कौशिक,राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, टेक सिंह लौहार माजरा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, राम जिवारी, प्रवीण कुमार,इत्यादि मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में चल रहे गायत्री अनुष्ठान यज्ञ के समापन पर यजमान परिवार पूजन करते व पूर्णाहुति देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरुणाय शिवशक्ति पीठ में पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं को दिया निमंत्रण

Sun Apr 16 , 2023
अरुणाय शिवशक्ति पीठ में पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं को दिया निमंत्रण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अमेरिका से आश्रम पहुंचे स्वामी 1008 महामंडलेश्वर हरिश्चंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा महायज्ञ। कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : तीर्थों की संगम स्थली […]

You May Like

advertisement