पचौमी के दो सगे भाइयों को आल इंडिया ग्रेपलिंग कुश्ती में मिले गोल्ड मेडल फिर मिली बधाईयां, परिजनों में खुशी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर ,ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग कुश्ती टूर्नामेंट महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्व विद्यालय में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन कॉलेज के छात्र दीक्षांत को 58 किलो और दिग्विजय 62 किलो पुत्र चौधरी ओमप्रकाश निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर के दो सगे भाइयों ने स्वर्ण पदक जीतकर बरेली जिले का देश में नाम रोशन किया। ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कुश्ती में चौधरी दीक्षांत को 58 किलो और चौधरी दिग्विजय को 62 किलो में स्वर्ण पदक जीतने पर नगर के गणमान्य लोगों ने एवं परिजनों ने बधाई दी। इसमें प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी हरवीर सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, नरेश, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, राजेश्वर सिंह, आदि ने बधाई दी। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने आसपास लोगों को लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed Feb 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज़ अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का विरोध किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम […]

You May Like

advertisement