श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया गौवर्धन पूजा प्रसंग

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,7 मई :- चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर की मुल्तान सभा धर्मशाला में भगवान विष्णु के प्रिय वैशाख माह के उपलक्ष्य में करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया गया। प्रधान प्रदीप झांब ने बताया कि सोमवार 2 मई से चल रही श्रीमद् भागवत कथा सोमवार 9 मई तक प्रतिदिन सांय 4 से 6 बजे तक चलेगी। मुख्य यजमानों संरक्षक लाला जैसाराम धवन, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण लाल पूंडरी वाले और सचिव धर्मेंद्र सचदेवा सहित सभी सदस्यों ने सर्वदेव एवं भागवत पूजन करके दीप प्रज्ज्वलित किया।कथा में गौवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई।भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाए गए। प्रवचनों में कथावाचक श्याम दीप दर्शन (श्रीधाम, वृंदावन) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना हेतु द्वापर युग में अवतार लिया। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए उन्होने बाल्य अवस्था में ही कालीय नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया। बृज भूमि में आतंक के पर्यायी कंस मामा का वध करके अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव और नाना महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराया।गौवर्धन पूजा में प्रकृति की पूजा का उल्लेख किया गया। गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।भागवत आरती में आचार्य प्रीतम पाराशर, बलराम बृजवासी, बनवारी लाल वधवा, कृष्ण लाल सदाना, मंगतराम मैहता, सुनील राजपाल और तोला राम सदाना सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भागवत पूजन में हिस्सा लेते यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: नवागत थाना प्रभारी मदन कुमार गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

Sat May 7 , 2022
विवेक कुमार जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ मदन कुमार गुप्ता ने नए थानाध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की, उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल […]

You May Like

advertisement