गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाएंगे
— गोठान में की जाएगी गोबर, गायों की पूजा, लगाया जाएगा पशु चिकित्सा शिविर

जांजगीर-चांपा 22 /10/2022 दीपावली के अगले दिन यानी गोवर्धन पूजा के दिन गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दिन गायों की विधि विधान एवं परंपरागत तरीके पूजा करते हुए संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा के परिपालन में विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी दीपावली के अगले दिन गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गोठान दिवस को लेकर उपसंचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान नवीन एवं स्वीकृत गोठान का भूमिपूजन, गाोठान में संगोष्ठी का आयोजन करते हुए ग्रामीणों एवं चरवाहों को गोठान प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं गोठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा गोठान में शिविर आयोजित करते हुए पशुओं को कृमिनाशन दवापान तथा डी-टीकिंग कराई जायेगी। गोवर्धन पूजा के दिन गोठान सेवा समिति के सदस्यों के साथ, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूह सहभागी बनेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>चौकीदार, स्वीपर, जलवाहक के पदो के लिए पात्र अपात्र सूची जारी</strong>

Sat Oct 22 , 2022
दावा आपत्ति 11 नवम्बर तक  आमंत्रित जांजगीर-चांपा 22 अक्टूबर 2022/ कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय जांजगीर में आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी चौकीदार, जलवाहक, स्वीपर के पद हेतु आवदेन पत्र आमंत्रित किया गया था। स्क्रूटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की पृथक-पृथक सूची कार्यालय द्वारा जारी […]

You May Like

advertisement