बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव की घोषणा नहीं शासनादेश जारी करें सरकार- कांग्रेस

, बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव की घोषणा नहीं शासनादेश जारी करें सरकार। कांग्रेस

रिपोर्टर- जफर अंसारी

स्थान- लालकुआँ

लालकुआँ पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बिन्दुखत्ता राजस्व के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे में भाजपा की डबल इंजन सरकार बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मामले को भटकाने में लगी है बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है जो भाजपा के पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बिन्दुखत्ता को अपनी घोषणा में शामिल करते हैं और फिर रातों रात उस घोषणा को हटा लेते हैं भाजपा सरकार तीन बार घोषणा कर चुकी है लेकिन नतीजा क्या हुआ सब को पता है।उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता के मामले को लेकर अगर सरकार इतनी गंभीर है तो राज्य सरकार को बताना चाहिए कि 2006 में कानून बनने के बाद भी सरकार बिन्दुखत्ता को उसका दर्जा क्यों नहीं दे रही हैं। पूरे देश में आदिवासी, दलित,गुर्जर है लेकिन उनको हक नही मिल पा रहा है 2019 तक 14.77 लाख आदिवासियों और परंपरागत वन निवासियों के वनाधिकार के दावे निरस्त हो चुके थे।
इधर काग्रेंस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस बिंदुखत्ता राजस्व के मामले बिन्दुखत्ता वासियों के साथ है। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सिवा कुछ नहीं चाहिए घोषणा नहीं सिर्फ शासनादेश जारी करें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 फरवरी को होने वाले आन्दोलन से सरकार घबरा गई है इसलिए मुख्यमंत्री और क्षेत्र विधायक मुद्दे से भटका रहे हैं। सिर्फ कोरी घोषणा कर रही हैं। उन्होंने लोगों से 18 फरवरी को होने वाले जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्रिकेट मैच के नाम पर हल्द्वानी में बड़ा फर्जीवाड़ा, आयोजक हिरासत में

Fri Feb 6 , 2026
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्रिकेट मैच के नाम पर हल्द्वानी में बड़ा फर्जीवाड़ा, आयोजक हिरासत मेंरिपोर्टर, जफर अंसारीस्थान : हल्द्वानी हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी […]

You May Like

advertisement