खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने बास्केटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया

खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने बास्केटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 5 सितम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में शिक्षक दिवस पर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल अश्विनी कौशिक ने छात्राओं के साथ सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई दी। शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने उत्साह से कविता व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा भी चल रहा है जिसके अंतर्गत कविता वाचन, निबंध प्रतियोगिता व व्याकरण प्रतियोगिता भी करवाई गई।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं चली हुई है जिसके अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की बास्केटबॉल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिमानी व प्रतिभा ने साइकलिंग में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंकिता व महिमा ने जिमनास्टिक में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में कृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी ने 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुष्पा ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों व प्रिंसिपल अश्विनी कौशिक द्वारा सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे एवं शिक्षक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत राजेंद्र पुरी ने भगवान श्री कृष्ण नटखट माखन चोर की महिमा का किया गुणगान

Wed Sep 6 , 2023
महंत राजेंद्र पुरी ने भगवान श्री कृष्ण नटखट माखन चोर की महिमा का किया गुणगान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। धर्मनगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व। कुरुक्षेत्र, 5 सितम्बर : जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement