भारत सरकार ने ‘विशेष अभियान 2.0’ की शुरूआत की है जो 02 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2022 तक

भारत सरकार ने ‘विशेष अभियान 2.0’ की शुरूआत की है जो 02 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। विशेष अभियान 2.0 के अनुपालन में रेल मंत्रालय ने पूरे रेल तंत्र को शामिल किया है। स्टेशनों की मशीनों से सफाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रेलगाड़ियों और स्टेशनों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक और अन्य कचड़े को जमा करने और उनके सुरक्षित निस्तारण की भी व्यवस्था की जा रही है।

फिरोजपुर 27 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

दो अक्टूबर से रेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान में फिरोजपुर मंडल भी महती योगदान कर रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान दैनिक आधार पर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां चलाई जा रही हैं एवं इसकी कड़ी निगरानी वरिष्ठतम अधिकारियों द्वारा की जा रही हैं। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, पटरियों एवं रेलवे कार्यालयों की स्वच्छता पर मुख्यतः ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्वच्छता के हर पहलू में ठोस सुधार हो I सफाई में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद किया जाता है I इस दौरान “सिंगल यूज प्लास्टिक” के प्रतिबन्ध एवं इससे होने वाले नुकसान के प्रति यात्रियों, रेलकर्मियों एवं वेंडरों को जागरूक किया जा रहा है I यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। अतः यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन को साफ़-सुथरा बनाए रखने में अपना सहयोग दे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में 29 अक्तूबर को गुफ्तगू का आयोजन

Thu Oct 27 , 2022
प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में 29 अक्तूबर को गुफ्तगू का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में गुफ्तगू के लिए पहुंचेंगे अनेकों विद्वान व साहित्यकार। कुरुक्षेत्र, 27 अक्तूबर : प्रेरणा वृद्धाश्रम समाज में अपनों से नकारे गए और घरों से निकाले गए अनेकों […]

You May Like

advertisement