राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का विमोचन

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का विमोचन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान श्रीराम चंद्र, अमृतकाल और विकसित भारत के थीम पर बनाया है श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अपना टेबल कैलेंडर।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने हर महीने के थीम का विवरण राज्यपाल के समक्ष रखा।

पलवल : हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का ऑनलाइन विमोचन किया। यह कैलेंडर भगवान श्रीराम चंद्र, अमृतकाल और विकसित भारत के मिश्रित थीम पर बनाया गया है। कैलेंडर में तीन सर्वाधिक महत्वपूर्ण थीम शामिल करने के लिए राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कुलपति डॉ. राज नेहरू को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 का बहुत सुंदर और सारगर्भित कैलेंडर बनाया है। यह सिर्फ तारीखों और महीनों का संकलन नहीं है, बल्कि एक वर्ष के काल खंड का उन्नतशील नियोजन भी है। यह कैलेंडर भगवान श्री राम चंद्र जी को समर्पित है। इस कैलेंडर के हर पृष्ठ पर रामायण की एक चौपाई दी गई है, जो हमेशा भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देती रहेगी।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस कैलेंडर की प्रत्येक तिथि आप सबको विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। राज्यपाल ने कैलेंडर की थीम और उसके सुंदर डिजाइन के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा को बधाई दी।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कैलेंडर के कवर पेज से लेकर प्रत्येक महीने के थीम का राज्यपाल के समक्ष विवरण प्रस्तुत किया। इस कैलेंडर में विकसित भारत के घटकों को बहुत सुंदर तरीके से संजोया है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास के यह द्योतक कैलेंडर के रूप में सबके सामने हमेशा रहेंगे, तो सब अपने लक्ष्यों के प्रति सजग रहेंगे। यह श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का एक सराहनीय प्रयोजन है। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, चंद्रयान, तेजस, आयुष्मान भारत, जीडीपी, जीएसटी, कोविड वैक्सीनेशन, आधार कार्ड, स्वच्छ भारत और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को समाहित किया गया है। भगवान श्री राम चंद्र के चित्र को उकेरने के साथ-साथ मंदिर के प्रारूप को भी अंकित किया गया है।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का इस कैलेंडर के विमोचन के लिए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, डीन प्रोफेसर निर्मल सिंह, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, प्रोफेसर ऊषा बत्रा, प्रोफेसर एके वाटल और उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा सहित काफिर संख्या में अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
कैलेंडर प्रदर्शित करते श्री विश्वकर्मा कौशल विद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू, कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा व अन्य प्रोफेसर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधान सभा ने मनाया पराक्रम दिवस,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

Tue Jan 23 , 2024
विधान सभा ने मनाया पराक्रम दिवस,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चंडीगढ़, 23 जनवरी :हरियाणा विधान सभा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को पराक्रम दिवस […]

You May Like

advertisement