राज्यपाल को शासन और प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी

उत्तराखंड देहरादून
राज्यपाल को शासन और प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी,
सागर मलिक

बुधवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में उत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि इस समय खोज, राहत एवं बचाव कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार मशीनों एवं उपकरणों का मूल्यांकन कर त्वरित मोबिलाइजेशन किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार भी इस आपदा की घड़ी में हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

साथ प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु ने अवगत कराया कि राहत एवं बचाव कार्यों हेतु आवश्यक संसाधनों एवं टीमों का तेजी से समन्वयन और मोबिलाइजेशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव टीमों के समक्ष खराब मौसम बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने जानकारी दी कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रभावित क्षेत्र हेतु रवाना कर दिया गया है। जीओसी सब एरिया, मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल ने बताया कि हर्षिल के निकट स्थित सेना का हेलीपैड सुरक्षित है और मौसम अनुकूल होने पर इसके माध्यम से खोज और बचाव कार्यों को गति दी जाएगी।

साथ ही आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने अब तक किए गए राहत और बचाव प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीजी श्री ए.पी. अंशुमान, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली एवं आईटीबीपी के डीआईजी श्री बरिंदरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदाओं से हो रहे जान माल के नुकसान का जिम्मेदार कौन

Thu Aug 7 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआपदाओं से हो रहे जान माल के नुकसान का जिम्मेदार कौन,सागर मलिक जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए गंभीर सवाल विकासनगर। उत्तरकाशी में आई भयावह आपदा की पृष्ठभूमि में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार […]

You May Like

advertisement