अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए गोविंद सैनी

अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए गोविंद सैनी
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव मनाने के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी उद्यान बरेली पर किया गया बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा
संस्था के अध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र मौर्य जी ने कहा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
संस्था के महामंत्री चंद्रपाल सिंह एडवोकेट ने कहा सम्राट अशोक महान की जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा
संस्था के महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी जी ने कहा सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था को आज भी विश्व मे लोग अपनाते हैं आज के समय में ऐसे अखंड भारत के महान सम्राट को पढ़ने समझने और उनके बताए गए मार्गों पर चलने की जरूरत है। तथा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी के उज्जवल भविष्य की कामना की वह उनको बधाई दी ।
इस अवसर पर आर0 के0 मौर्य, हरपाल मौर्य, मगनपाल मौर्य, महेंद्र पाल मौर्य, दयाशंकर मौर्य, पप्पू मौर्य, मनोज मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।




