जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे एवं पांच चरण सहित महिला सभा एवं बाल सभा बहुत आवश्यक – अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

-विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भदपुरा, उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि कांत यादव ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं मास्टर ट्रेनर आदि द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत पर फिल्म के प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, मॉडल पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा की गई। ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के चरण को विस्तार पूर्वक बताया फिल्म आदि के द्वारा चरण पर चर्चा की। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान भूपेंद्र पाल, बुदन, यतेंद्र सिंह, उमेश चंद्र, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत सहायक रिंकी देवी, सोनी गंगवार, दीपमाला, गीता, लवली आदि ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय दीप, रवि कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 12158 कृषकों के खाते में कुल रू० 14173305 डी०बी०टी० के माध्यम से हुई प्राप्त

Sun Feb 22 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 12158 कृषकों के खाते में कुल रू० 14173305 डी०बी०टी० के माध्यम से हुई प्राप्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत 48 लाभार्थियों को 02 करोड़ 20 लाख की धनराशि उनके बैंक खाते में हुई प्राप्त जनपद स्तर पर प्रधानमंत्री फसल […]

You May Like

Breaking News

advertisement