जम्मू में श्री राम यज्ञ का भव्य शुभारंभ धर्मपाल बांसल और भक्ति भजन ग्रुप ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग

जम्मू में श्री राम यज्ञ का भव्य शुभारंभ धर्मपाल बांसल और भक्ति भजन ग्रुप ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग

(पंजाब ( फिरोजपुर 11 दिसंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक धर्मपाल बांसल चेयरमैन हार्मनी वनियम, हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग अपने सहयोगी पंडित कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर और गौरव अनमोल म्यूजिक डायरेक्टर संग जम्मू पहुँचे। यहाँ महामंडलेश्वर महंत राजेश गिरी जी संगठन मंत्री संत समाज न्यास जम्मू-कश्मीर द्वारा 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित श्री राम यज्ञ के शुभारंभ पर उन्होंने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।

जम्मू पहुँचते ही धर्मपाल बांसल ने विधि-विधान के अनुसार पूजा, अर्चना और हवन कर श्री राम यज्ञ की पवित्र शुरुआत करते हुए भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-पाठ की यह श्रृंखला पूरे आयोजन में आध्यात्मिक शांति और पवित्रता का संचार कर रही थी।

       बांसल ने अपने ग्रुप के साथ श्री राम चरणों में बैठकर भजन-गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। उनके द्वारा प्रस्तुत हर भजन ने श्रद्धा, भक्ति और संत भावना को और प्रबल किया।

           सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को गति देने हेतु विभिन्न धार्मिक स्थलों से अनेक महंत शिरोमणि और  इस आयोजन में पहुँचे।

महंत शांति गिरीजी किला मंदिर लखनपुर, महंत सोमा नंद जी, महंत सुखृति देवी जी, महंत साईदास बहन रेखा दीनानगर वालों सहित कई संत परंपरा से जुड़े महंतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी ने धर्मपाल बांसल की भजन सेवा की सराहना की और कहा कि और कहां के धर्मपाल बंसल फिरोजपुर में निशुल्क सत्संग की सेवाएं दे रहे हैं और सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रचार के लिए अग्रसर हैं। इस प्रकार की भक्तिमय सेवाएँ सनातन धर्म को नई दिशा प्रदान करती हैं।

  दो दिनों तक लगातार कीर्तन, भक्ति, पाठ और पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा, जिसने श्रद्धालुओं को ईश्वर के और निकट कर दिया। बढ़ती भीड़ श्रद्धालुओं की आध्यात्मिकता प्रति गहरी आस्था को दर्शा रही थी।

  हर भक्त ने महंत श्री राजेश गिरी जी की अगुवाई में हो रहे श्री राम यज्ञ की विशेष प्रशंसा की, महाराज जी ने यज्ञ की महानता बताते हुए बताया कि यज्ञ की परिक्रमा करने से मनुष्य के सभी तरह के कष्ट समाप्त होते हैं। महाराज जी पूरे आयोजन की देखरेख अत्यंत निष्ठा और भावपूर्ण समर्पण से कर रहे हैं।

   धर्मपाल बांसल ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम यज्ञ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम और सनातन संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यह आयोजन सनातन धर्म की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।

   जम्मू में जारी यह श्री राम यज्ञ भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया है। भक्ति भजन ग्रुप, संत समाज और महंत राजेश गिरी की अगुआई ने इस पावन आयोजन को एक अनोखा और स्मरणीय स्वरूप दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वरोजगार का मौका छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने युवाओं से मंगाए आवेदन

Thu Dec 11 , 2025
जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कुटीर उद्योग स्थापना कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ग्रामोद्योग विभाग के उप संचालक श्री राजेंद्र मंडावी ने बताया कि बोर्ड द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक […]

You May Like

advertisement