जग ज्योति दरबार से निकली भव्य भगवान श्री राम को समर्पित कलश यात्रा

जग ज्योति दरबार से निकली भव्य भगवान श्री राम को समर्पित कलश यात्रा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संतों के साथ ग्रामीणों एवं महिलाओं ने नाच गाकर किया प्रभु श्री राम कीर्तन।

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : धर्मनगरी का हर क्षेत्र भगवान की भक्ति में डूबा हुआ है। चारों ओर भगवान श्री राम का गुणगान हो रहा है। देश विदेश में सनातन प्रचार का अभियान चला रहे महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में जग ज्योति दरबार से भव्य एवं विशाल भगवान श्री राम को समर्पित कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अनेक गांवों से गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
महंत राजेंद्र पुरी ने भजनों के साथ श्रद्धालुओं यात्रा में जगह जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान
भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों के बारे श्रद्धालुओं को जानकारी दी। इस कलश यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों ने श्रद्धा व आस्था के साथ स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ महंत राजेंद्र पुरी ने प्रभु श्री राम भजनों एवं शंखनाद से किया।यात्रा के दौरान सैंकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने खूब नाच गाकर प्रभु श्री राम का भजन कीर्तन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के ढोल नगाड़े की ताल पर नाचते हुए जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राम मय दिखा।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि 22 जनवरी को संध्या में हवन यज्ञ और दीप उत्सव का आयोजन होगा। उनका संत महापुरुषों के साथ भगवान श्री राम नाम का गुणगान अभियान मंदिर बनने तक चलेगा। उन्होंने जोरदार अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी हर घर में दीप जले। पूरे भारत में हर घर में दीप जलाकर हर्षो उल्लास के साथ नाच गाकर, ढोल नगाड़े के साथ खूब धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी।
यात्रा में शामिल महंत राजेंद्र पुरी व लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री राम नाम की भक्ति में पूरा देश डूबा है : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Jan 22 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर मंदिर में निरंतर चल रहा है भगवान श्री राम भजनों का गुणगान। कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भी 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण […]

You May Like

advertisement