खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा भव्य निशान यात्रा एवं मेहंदी रस्म आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

करीब 1100 श्याम भक्तों ने हाथों में उठाए श्याम जी के झंडे, जयकारों से गूूंज उठी धर्मनगरी।
गीता धाम में होगा 8 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा।

कुरुक्षेत्र, 6 मई : खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुुरुक्षेत्र द्वारा 8 वें श्री श्याम वंदना महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार देर सायं सेक्टर-10 (नया बस अड्डा पार्क) से गीता धाम तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। प्रधान जयपाल शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा दूसरी बार आयोजित की गई इस भव्य निशान यात्रा को समाजसेवी डॉ. खुशबीर कौशिक ने झण्डी देकर रवाना किया। इसमें करीब 1100 श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने गीता धाम में श्याम नाम की मेहंदी लगाई। रथ बग्गी पर श्याम जी का भव्य स्वरूप रखा गया। रथ के पीछे अलग-अलग बैैंड एवं ढोल नगाड़ों की पार्टियां भजन-कीर्तन करते चली और कतारबद्घ श्याम भक्तों ने खाटू श्याम जी के गगनभेदी जयकारे लगाए। यह निशान यात्रा पिपली रोड, अग्रसेन चौक, रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते नगली कुटिया,अहिल्याबाई चौक, शूरसैनी चौक, मीरी-पीरी चौक और देवीलाल चौक से होते हुए गीता धाम पहुंची। जगह-जगह इस निशान यात्रा का भव्य स्वागत करके जलपान दिया गया। गीता धाम पहुंचकर मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद श्याम जागरण स्थल पर निशान स्थापित किए गए। यह निशान श्याम जी के दरबार के साथ-साथ लगाए जाएंगे। भजन कीर्तन के बाद निशान यात्रा में शामिल ‌महिलाओं ने श्याम जी के नाम की मेहंदी लगवाई। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कुरुक्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने हिस्सा लिया।निशान यात्रा में जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण शर्मा, संजय शर्मा,डॉ. दीपक शर्मा,दिनेश भट्ट,वीरेंद्र बिंदल,अंकित गोयल,डॉ. कृष्ण,हेमंत शर्मा,मंगेश्वर शर्मा,सुमित शर्मा,रोशन लाल जांगड़ा,सुनील अंगीरस,देवेंद्र राठौर, केवल कृष्ण गोयल, प्रशांत शर्मा, कुलदीप जांगड़ा, प्रद्युम्मन शर्मा,श्याम लाल सिंगला,अमित ढींगड़ा, सतपाल नारंग, अमित वर्मा,प्रवीण गुप्ता,संजीव गुप्ता,जय कुमार धीमान,सतप्रकाश शर्मा, डॉ. सतविंदर, शालीन अग्रवाल, बंटी राजावत, पवन गोयल, लाल चंद शर्मा, संदीप राणा,अनिल चौहान सिरसमा,जितेंद्र मिगलानी,मनोहर गर्ग,अमित कुमार,सुमित शर्मा ,दर्शन मान,अजय वर्मा, मनमोहन यादव,रविंद्र शर्मा,संजीव गोयल,सतीश कंबोज, दिनेश भट्ट,वरुण सिंगला,आशीष,सत् प्रकाश शर्मा व कमल वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
आज होगा 8 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा।
गीता धाम में शनिवार 7 मई को सायं 5.30 से रात्रि 12 बजे तक 8 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा होगा। लगभग तीन वर्ष पश्चात संत अग्निहोत्री सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस श्याम वन्दना महोत्सव के यजमान समाजसेवी डॉ.खुशबीर कौशिक होंगे जबकि थानेसर विधायक सुभाष सुधा मुख्यातिथि और करनाल नगर निगम की महापौर रेणूबाला गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगी।कार्यक्रम में खलीलाबाद से भजन गायक हरमहेंद्र सिंह रोमी,जयपुर से संजय पारीक और नई दिल्ली से प्रेरणा मित्तल श्याम गुणगान करेंगे।मंच पर गायकों की सेवा लक्ष्मी नारायण शर्मा व सुशील शर्मा,दरबार सेवा वाचस्पति शर्मा, निशान सेवा शिव कुमार कौशिक, लाईट सेवा देवेंद्र राठौर, भंडारा सेवा लाला राम सिंगला,चंवर सेवा प्रवीण गुप्ता, शृंगार सेवा कुलदीप शर्मा व दिनेश गर्ग, इत्र सेवा वीरेंद्र बिंदल, पटका सेवा संजीव गोयल, गेट सज्जा मोहिंदरपाल गर्ग, साउंड सेवा मोहिंदर शर्मा, मेहंदी रस्म संजय शर्मा व प्रद्युम्मन शर्मा,फल सेवा सतीश शर्मा, जल सेवा रूपिंदर शर्मा व हेमंत शर्मा,म्यूजिशियन सेवा सतपाल गुप्ता और पूजन सामग्री मिहां सिंह की ओर से रहेगी।
भव्य निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>मंडल रेल प्रबंधक एवं उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर की अध्यक्षता डॉ सीमा शर्मा ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले रेल कर्मचारियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित</em>

Fri May 6 , 2022
फिरोजपुर दिनांक-06.05.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 06 मई को उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं उत्तार रेलवे महिला कल्यािण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा […]

You May Like

advertisement