राइजिंग चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य मेले में 1750 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

भारत विकास परिषद एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा 1750 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव प्रदान किए गए। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी, रायबरेली अमृता सिंह द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद, रायबरेली के अध्यक्ष एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे। अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वेद भास्कर, डॉ. दामिनी वर्मा, डॉ. एम. एस. आलम, डॉ. चिरायता बासु, डॉ. आसना जेहरा नक़वी एवं डॉ. प्रगति गोगिया के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मेडिकल टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों एवं जरूरतमंदों का परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन में आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक एवं कम्युनिटी प्रमुख अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था में शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य और पवन श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर परिषद की ओर से डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, राकेश कक्कड़, नवल किशोर बाजपेई, उमेश अग्रवाल, डॉ. अमिता खुबेले, सुरेश चंद्र शुक्ला गजानन खुबेले, विभा श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलमा श्रीवास्तव, सचिव अजय त्रिवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र शर्मा, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज जी को भारत रत्न की दी जाए उपाधिवि हिं,म सं भारत

Sat Dec 20 , 2025
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासघ भारत द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापी अभियान में भारत सरकार के नामित जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष प्रदेश मंत्री हलधर दुबे ने कहां की गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर ब्रह्मलीन महंत राष्ट्रीय संत अवैद्यनाथ महाराज जी के द्वारा सामाजिक क्षेत्र धर्मांतरण व लवजिहाद […]

You May Like

advertisement