![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240121-WA0044.jpg)
धर्मनगरी में भी हो रहे हैं भगवान श्री रामलला के लिए भव्य कार्यक्रम।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सेवा भारती ने किया सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन।
कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : प्रमुख समाजसेवी एवं सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को सेवा भारती द्वारा राष्ट्र सेविका समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से सन्निहित सरोवर के निकट सुंदरकांड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सन्निहित सरोवर के तट पर एक लाख 11 हजार दीपकों के साथ सायं भव्य दीपोत्सव होगा।
सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल।