हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में 29 अक्तूबर को गुफ्तगू का आयोजन

प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में 29 अक्तूबर को गुफ्तगू का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में गुफ्तगू के लिए पहुंचेंगे अनेकों विद्वान व साहित्यकार।

कुरुक्षेत्र, 27 अक्तूबर : प्रेरणा वृद्धाश्रम समाज में अपनों से नकारे गए और घरों से निकाले गए अनेकों बुजुर्गों को आश्रय देने के लिए ही अपनी पहचान नहीं बनाए हुए है बल्कि इन्हीं बुजुर्गों के साथ हर तीज एवं त्योहार परिवार की भांति परम्परा अनुसार मनाया जाता है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आश्रम है और आश्रम में वृद्धाश्रम का संचालन करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि समय समय पर आश्रम का अवलोकन करने आते रहते है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं विख्यात उद्योगपति समाजसेवी जय भगवान सिंगला ने बताया कि अब तो वृद्धाश्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साहित्यक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रमों में वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने अनुभवों एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। सिंगला ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रेरणा वृद्धाश्रम के ऑडिटोरियम में हरियाणा उर्दू अकादमी एवं प्रेरणा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध शायर जनाब शीन काफ़ निजाम से गुफ्तगू कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की पूर्व उपायुक्त एवं सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी सुमेधा कटारिया मुख्य अतिथि होंगी। जबकि केंद्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विख्यात समाजसेवी जितेंद्र ढींगरा विशिष्ट अतिथि होंगे एवं कार्यक्रम का मार्गदर्शन हरियाणा उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष डा. चंद्र त्रिखा करेंगे। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों, शायरों, कवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सानिध्य प्राप्त होगा।    
जानकारी देते हुए प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: ऑस्ट्रेलिया से आया विनायक भैया दूज पर बहन सुकन्या से टिका करवाने

Thu Oct 27 , 2022
ऑस्ट्रेलिया से आया विनायक भैया दूज पर बहन सुकन्या से टिका करवाने। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता है भैया दूज का त्यौहार: सुकन्या कौशिक।दुख:भंजन कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज का त्यौहार। कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र की दुख:भंजन […]

You May Like

advertisement