कटारिया निवास में गुंजा राधे राधे, अमृत वेला प्रभात धार्मिक संस्था नें निकाली प्रभातफेरी

कटारिया निवास में गुंजा राधे राधे, अमृत वेला प्रभात धार्मिक संस्था नें निकाली प्रभातफेरी

फ़िरोज़पुर 19 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

मुल्तानी गेट स्थित मोहल्ला डोलियां वाला में श्री राजकुमार कटारिया के घर कृष्ण पक्ष की कार्तिक मास की अमृत बेला पर अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों नें सत्संग कर प्रभात फेरी निकाली सत्संग में पंडित राजेश वासुदेवा नें बताया ब्राह्ममहूर्त रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी लगभग डेढ़ घंटे पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जाग जाना चाहिए। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ‘ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी।’ ब्रह्म मुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है। मनमोहन स्याल कनु मोंगा के भजन श्याम तुझे मिलने का सत्संग ही बहाना है ने संगतों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पंडित विप्रबन्धु शर्मा श्री राजकुमार कटारिया अभय कटारिया निर्मलजीत अरोड़ा, दीपक जोशी, अरूण नंदा, मनोज, परदीप चानना, साजन वर्मा, राम सरूप, गुलशन चावला, शीला, जीवन मनोज़ मनचंदा सुनील संधु जगदीश मक्कड़ हेमन्त सियाल अजय ग्रोवर व मातृशक्ति सुनीता कटारिया गीता बबूटा गोपी पूनम अन्य मज़ूद थे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं: नगर पंचायत लालकुआं का गड़बड़झाला,

Wed Oct 19 , 2022
रिपोर्टर:- जफर अंसारी. नगर पंचायत लालकुआं का गड़बड़झाला, लगभग 80 हजार रूपये का काम, साढ़े 3 लाख में कर डाला नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लालकुआं कोतवाली में तैनात रही महिला उपनिरीक्षक स्वर्गीय माया बिष्ट की स्मृति में बनाए गए स्मृति द्वार की लागत से हर कोई हैरान है। एक आरटीआई […]

You May Like

advertisement