Uncategorized

गुर्जर धर्मशाला में हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में मुख्य रूप से करेंगे शिरकत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल मथाना ने कहा कि 16 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की तरह यह पर्व हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इसके अलावा सांसद नवीन जिंदल अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त समाज के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हवन-यज्ञ के साथ होगी। इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सुबह 8 बजे होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 8:30 बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुर्जर धर्मशाला कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में समय से पहुंचे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए युवाओं, बुजुर्गों, माताओं व बहनों अग्रणी भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व विधायक लीला राम, राव सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड, गुर्जर भवन कैथल प्रधान सुरेश तंवर विशिष्ट अतिथि होंगे।
बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान रामसरूप गांगल, उप- प्रधान जगदीश चंद, महासचिव ब्रह्म पाल, कोषाध्यक्ष हरी सिंह, सह सचिन सुनील, जीत सिंह, राम सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel