गुरू तेग बहादुर साहिब एवं शहीद सिक्खों के 350 साला शहीदी पुरब पर आसाम धोबड़ी साहिब से आएगा नगर कीर्तन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अमृतसर साहिब से आई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आकर की मीटिंग
श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी, भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दियाला जी नवंबर 2025 मे आ रही 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित एक महान नगर कीर्तन जो आसाम गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़बहादर साहिब धूबड़ी साहिब जी से एक महान नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब पंजाब तक निकाली जाएगी। जो उत्तर प्रदेश के बनारस, प्रयागराज, कानपुर होती हुई उन्नाव ओर लखनऊ आएगी इसके बाद सीतापुर लखीमपुर खीरी पीलीभीत , खटीमा होते हुवे श्री नानकमता साहिब ठहराव करेगा उपरांत बरेली रामपुर मुरादाबाद गढ़मुक्तेश्वर , बुलंदशहर अलीगढ़ हाथरस मथुरा होता हुआ आगरा जाएगा। समाप्ति तख्त श्री केश गढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में 21 नवंबर को होगी।
350 साला शहीदी पुरब 25 नवंबर को मनाया जायेगा।
इसी को मद्देनजर रखते हुए सरदार अजायब सिंह अभ्यासी मेंबर धर्म प्रचार कमेटी एसजीपीसी श्री अमृतसर साहिब ,जी ने गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा गुरू गोबिन्द सिंघ नगर माडल टाउन में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समस्त गुरुद्वारों के मैंबर साहिबान एवं शहर की प्रमुख सिक्ख शख्सियतों के साथ नगर कीर्तन के स्वागत, रूट, ट्रैफिक एवं समस्त प्रबंध करने करवाने के लिए विचार किया गया। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त मेंबरान ने आने वाले नगर कीर्तन के समस्त प्रबंध करने करवाने एवं पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया इस मौके पर सरदार सेंट्रल कमेटी के प्रधान परमजीत सिंघ ओबराय, मालिक सिंघ, एम पी सिंघ, हरनाम सिंघ, गुरदीप सिंघ , हरविंदर सिंघ बिंद्रा, परमजीत सिंघ, रामीन्दर सिंघ, प्रदमन सिंघ, कुलवंत सिंघ, गुरमीत सिंघ, गुरबचन सिंघ, तिरलोचन सिंघ, राजेंदर सिंघ,
सुखविंदर सिंह एम ए प्रभारी सिख मिशन काशीपुर उत्तराखंड, बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ , संदीप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर एसजीपीसी, सुरेन्द्र सिंह पट्टी एवं बरेली गुरुद्वारा कमेटी के समस्त मैंबर साहिबान गुरुद्वारा साहिबानों के प्रबंधक, प्रमुख समाज सेवी प्रमुख सिख शख्सियतें शामिल रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने घोषित की नई तिथिया

Sun Jun 29 , 2025
पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने घोषित की नई तिथिया,सागर मलिक उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई को […]

You May Like

Breaking News

advertisement