ग्वालियर: सिंधिया परिवार भी परंपरागत रूप से दशहरे का मना रहा त्यौहार

ग्वाकलियर में आज सिंधिया परिवार भी परंपरागत रूप से दशहरे का त्यौहार मना रहा है। आज परंपरा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ देव दर्शन और पूजन कर रहे हैं। परंपरा के अनुसार राजशाही पोशाक पहनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन सबसे पहले गोरखी स्थित देव घर पहुंचे। जहां उनकी रियासत कालीन परंपरा के तहत शहनाईयों के बीच अगवानी की गई पूजा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन तलवार हाथ में लेकर देवघर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक पुजारियों ने विधि विधान से देवघर में ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूजन करवाया। देवघर में पूजन अर्चन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया दोनों हाथों में तलवार लेकर राजशाही मुद्रा में बैठे थे, यहां सिंधिया के पूर्व सेनापति परिवार ने राजकीय परंपरा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दशहरे के इस पावन पर्व पर हमारे प्रदेश वासियों को देशवासियों को दिल की गहराइयों से बधाई। असत्य पर सत्य की जीत के इस दिन हमारा प्रदेश और देश विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे यही कामना भगवान से की है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद देश पर बना रहे और हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलते रहें। हमने यही कामना की है
ग्वालियर मध्य प्रदेश से जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकवाणी केन्द्र को डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेन्स सेन्टर में स्थापित किया जायेगा:- एम0पी0 सिंह

Wed Oct 5 , 2022
लोकवाणी केन्द्र को डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेन्स सेन्टर में स्थापित किया जायेगा:- एम0पी0 सिंह जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने आज प्रस्तावि अतिरिक्त वीडीओ कांन्फेंस के संबंध में लोकवाणी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वर्तमान लोकवाणी केन्द्र में प्रस्तावित वीडीओ कान्फेंसिंग कक्ष की संचारना एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। […]

You May Like

Breaking News

advertisement