हमारा प्यार हिसार ने डाबड़ा चौक फ़्लाइओवर के नीचे जारी रखा सफाई व पेंटिंग अभियान

हमारा प्यार हिसार ने डाबड़ा चौक फ़्लाइओवर के नीचे जारी रखा सफाई व पेंटिंग अभियान

हिसार, (प्रमोद कौशिक) 22 फरवरी : शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के प्रयासों के तहत ‘हमारा प्यार– हिसार’ टीम ने आज डाबड़ा चौक फ़्लाइओवर के नीचे अपना साप्ताहिक सफाई व पेंटिंग अभियान जारी रखा।
अभियान के दौरान नगर निगम के स्प्रिंक्लर ट्रक की मदद से फ़्लाइओवर के पिलर्स को धोकर साफ किया गया। वहीं, जेसीबी मशीन के जरिए कई ट्रॉली मलबा हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया।
इस अभियान में सर्वोदय अस्पताल,सीएमसी अस्पताल और स्थानीय दुकानदारों ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के अभियान शहर को न केवल स्वच्छ बनाएंगे बल्कि नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ाएँगे।
यह पहल शहरवासियों के सामूहिक प्रयास और सहयोग की अनुकरणीय मिसाल है,जो हिसार को और भी आकर्षक और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभियान में सुशील खरींटा,डॉ. एस. के. गर्ग,राजेंद्र गहलोत, एम एल गर्ग,ममता छाबड़ा, अनुराधा,विजय कादियान,मनीष गोयल,गगन मेहता, सत्येंद्र यादव,युद्धवीर पान्नु,मंदीप पुनिया, अनिल कुमार, नोहित कोहली,मोलिक गोयल, रवि,पवन,नवप्रीत, जिज्ञासा,आराध्या, आकांक्षा,तन्वी,भव्या आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुवास में एडवेंचर कैंप के तहत 3 किमी दौड़ व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Sun Feb 22 , 2026
लुवास में एडवेंचर कैंप के तहत 3 किमी दौड़ व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हिसार, (प्रमोद कौशिक) 20 फरवरी : लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज (लुवास) में आयोजित एडवेंचर कैंप के अंतर्गत 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया तथा बैडमिंटन चैंपियनशिप का विधिवत […]

You May Like

Breaking News

advertisement