Uncategorized
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ होली मनाकर बांटी खुशियां

पवन कालरा ( संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में होली के अवसर पर काशी वृद्धाश्रम में बुधवार को वृद्धजनों के साथ होली मनाने उनको टोपी ,हार,अबीर गुलाल लगाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। साथ में होली मनाकर उनकी आँखें छलक आईं उनको खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनको मिष्ठान और फल का भी वितरण किया गया। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को वृद्धजनों के साथ मनाकर उनको अपनेपन का एहसास करने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील शर्मा,अरुणा सिन्हा, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना,कैप्टन नवरत्न सिंह,विजय कपूर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।