हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करेगा:डा अरमिद्रर सिंह फरमाह

हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करेगा:डा अरमिद्रर सिंह फरमाह

फिरोजपुर 08 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश की आजादी को 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 से15 अगस्त के बीच सरकार व निजी प्रतिष्ठान सहित हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई है। फिरोजपुर से भाजपा ओ .बी. सी मोर्चा पंजाब के राज्य कार्यकारिणी मैंबर डा: अरमिद्रर सिंह फरमाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। डा अरमिद्रर सिंह फरमाह ने कहा कि यह देश के लिए एक गर्व का पल होगा। इस अभियान में भाग लेने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। जिसके लिए आप वेबसाइट पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को और क्षेत्रीवासियो को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर मे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर 1 दर्जन से अधिक घायल , एक की मौत

Mon Aug 8 , 2022
दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर मे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर 1 दर्जन से अधिक घायल , एक की मौत ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर , 1 दर्जन से अधिक घायल एक की मौत कन्नौज। जनपद कन्नौज के गांव से श्रद्धालु दर्शन […]

You May Like

advertisement