हर घर तिरंगा अभियान

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झण्डे

कलेक्ट्रेट में खुला स्टॉल, कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

जांजगीर-चांपा 03 अगस्त 2022/  जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान से लहराएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले को तिरंगा से सजाने की तैयारियां चल रही है। हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले से स्व-सहायता समूह की दीदियाँ झण्डा तैयार करने के साथ विक्रय करने में लगी है। कलेक्ट्रेट में कल समूह की महिलाओं ने झण्डे के विक्रय के लिए अपनी स्टॉल लगाई। इस स्टॉल से कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने झंडा खरीदा और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों व आम नागरिकों से हर घर में तिरंगा लगाए जाने की अपील की। हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।
      कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है, इसकी प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक विशेष रूप से घर-घर में तिरंगा झंडा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूहों के माध्यम से झंडा तैयार कराया जा रहा है। जिसे जिला एवं जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायतों में स्टॉल लगाकर विक्रय कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में सभी के लिए खुला झंडे का स्टॉल
      कलेक्टोरेट में नवागढ़ विकासखण्ड ग्राम पंचायत खोखरा की आराधना स्व सहायता समूह, राधाकृष्ण स्व सहायता, सागर एवं दिव्या स्व सहायता समूह की द्वारा तैयार तिरंगा झंडे का स्टाल लगाया गया। स्टॉल में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए खुला है। कलेक्टर सभी से अपील करते हुए कहा है कि स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा कार्यालय में आकर क्रय कर सकते हैं। स्टॉल से तिरंगा सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत, उपसंचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी, श्री पीआर महदेवा, श्री एके यादव, श्री जेपी पटेल, श्री आनंद शर्मा, श्री दीपक साहू, श्री राजेन्द्र सिंह टेकाम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों ने क्रय किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>जिले में गरिमामय पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह</strong><strong>कलेक्टर बैठक लेकर तैयारी के दिए निर्देश</strong>

Wed Aug 3 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 03 अगस्त, 2022/  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सामान्य प्रशासन से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप समारोह […]

You May Like

advertisement