हारमनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिरोजपुर द्वारा दो दिवसीय शुगर चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 25 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
हारमनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिरोजपुर द्वारा 2 दिवसीय 25-26 फरवरी को शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर श्री योगेश बंसल तथा प्रिंसिपल डॉक्टर सुमन लता द्वारा किया गया। यह कैंप हार्मनी कॉलेज में लगाया गया जिसमें कॉलेज का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा। इस मौके पर शहर के अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कैंप के बीच डॉक्टर लेडिस गुलरिया तथा डॉक्टर अनुज द्वारा शुगर रोग होने के कारण, लक्षण तथा इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा रोजाना दिनचर्या को किस प्रकार से रहना खाना-पीना इत्यादि के बारे में चर्चा की गई। जिससे समाज से इस बीमारी को आयुर्वेदिक के तरीके से समाप्त किया जा सके। इस कैंप में अंदाजन 140 मरीजों का मुफ्त चेकअप किया गया। इस कैंप दौरान एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें फिरोजपुर के गणमान्य व्यक्तियों ने एक्सपर्ट डॉक्टर से अपने सवाल जवाब किए और डॉक्टरों ने उनका समाधान बताया की कैसे हम अपना खान पान सही रखकर सुबह शाम सैर एवं योग करने से शुगर जैसी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
अंत में श्री धर्मपाल बंसल कॉलेज के चेयरमैन ने ऊपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि इसके बारे में समाज के लोगों को जागरूक किया जा सके। तांजो इस बीमारी से बचाव किया जा सके।



