सुभाष मंडी में 73 वर्षों से हो रहा है होलिका दहन एवं पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सुभाष मंडी में होली दहन का कार्यक्रम आज।

कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सुभाष मंडी में पिछले 73 वर्षों से होलिका दहन एवं पूजन की परम्परा है। इसी परम्परा के अनुसार 13 मार्च को रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। होली दहन एवं पूजन के कार्यक्रम को लेकर एक विशेष बैठक सुभाष मंडी में आयोजकों द्वारा की गई। बैठक में कपिल मित्तल, अंकुर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, प्रेम सागर, अरुण गर्ग, गर्वित गर्ग, अश्विनी मित्तल, अश्विनी जिंदल, जय पाल गोयल, विनय गुप्ता, भारत लाल, आकाश, खेली राम इत्यादि मौजूद रहे। बैठक के उपरांत विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। इस के उपरांत होलिका दहन किया जाता है। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरी सुभाष मंडी गूंज उठती है।
आयोजक सदस्य कपिल मित्तल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल भूजल योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Thu Mar 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 12 मार्च : अधीक्षण अभियंता सह नोडल अधिकारी अरविंद कौशिक ने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत हरियाणा सिंचाई अनुसंधान एवं प्रबंधन संस्थान (एचआईआरएमआई) में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में स्थायी भूजल प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement