हरियाणा: बालीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता सतीश कौशिक कुवि में आयोजित 35 वें रत्नावली समारोह में युवाओं से हुए रूबरू

बालीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता सतीश कौशिक कुवि में आयोजित 35 वें रत्नावली समारोह में युवाओं से हुए रूबरू।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणवी संस्कृति एवं लोकगीत हरियाणा की विशिष्ट पहचानः सतीश कौशिक।
हरियाणवी माटी, हरियाणवी संस्कृति की विश्व में अपनी पहचानः सतीश कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 28 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय समारोह के उद्घाटन अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे बॉलीवुड फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता कलाकार सतीश कौशिक ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति एवं लोकगीत हरियाणा की विशिष्ट पहचान है। हरियाणवी संस्कृति ने हरियाणवी फिल्मों, हरियाणवी पॉप सहित बॉलीवुड के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। हरियाणवी माटी, हरियाणवी संस्कृति की विश्व में अपनी पहचान है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में गजब की ताकत है तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं विरासत को संजोये रखने के लिए आगे आना होगा। जिन्दगी में सफलता मील का पत्थर नहीं है बल्कि असफलता ही हमें सिखाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी अपना मील का पत्थर फाइनल मत करो बल्कि उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनकी फिल्म राजा जी में हरियाणवी डॉयलाग ने अलग पहचान दिलाई। हरियाणवी बोली के दम पर दंगल, सुल्तान, तन्नु वेडस मन्नु, संतरंगी, म्हारियां छोरियां छोरो से कम हैं के आदि फिल्मों ने सफलता का नया इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि रत्नावली के मंच पर कलाकारों द्वारा 20 मिनट की डांस प्रस्तुति सराहनीय है। उन्होंने रत्नावली में प्रदर्शित कला प्रदर्शनी, कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे यहां के छात्रों को निर्देशन, अभिनय एवं फिल्म स्क्रिप्ट लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को हरियाणवी फिल्में देखने का भी आह्वान किया।
बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता एवं निदेशक सतीश कौशिक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बनाई गई नई फिल्म पालिसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पॉलिसी के जरिए फिल्में बनाने पर सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इससे हरियाणवी सिनेमा जगत को एक नया मुकाम मिलेगा। इस रत्नावली महोत्सव के मंच पर बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर मन गदगद हो गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: दरगाह बाजार में एक दुकान के गल्ले.से रुपये चोरी करता हुआ सीटीवी कैमरे में कैद

Sat Oct 29 , 2022
ब्यूरोक्रेसी सैयद हामिद अलीदरगाह बाजार में एक दुकान के गल्ले.से रुपये चोरी करता हुआ सीटीवी कैमरे में कैद हु गया सावधान रहें ऐसे लोगो सेअजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने लाखो लोगो आते है ऐसे में कई लड़के जेब तरासी करते हुए जेब काटने के लिए घूमते है […]

You May Like

advertisement