ऊना-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा फायदा

ऊना-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा फायदा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर किया वंदे भारत ट्रेन का स्वागत।
ट्रेन के साथ चल रहे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व ओमप्रकाश धनखड़ का भी किया स्वागत।
ट्रेन का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर लोगों में नजर आया भारी उत्साह।

कुरुक्षेत्र 13 अक्तूबर : ऊना और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से हरियाणा प्रदेश के नागरिकों को दीपावली के अवसर पर एक अनोखा तोहफा दिया गया है। इस तोहफे में लोगों को अब दिल्ली और हिमाचल का रेल का सफर बहुत अधिक सुगम हो गया है। इस रेल सफर को सुगम बनाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ऊना से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया गया है। देश में केंद्र सरकार के नेतृत्व में लगातार देश में रेल नेटवर्क का तेजी के साथ लगातार विस्तार हो रहा है। इसी योजना के चलते ही ऊना से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर देर सायं वंदे भारत ट्रेन का पहुंचने पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सरकार और प्रशासन की तरफ से स्वागत किया। इस ट्रेन का स्वागत करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग इस ट्रेन का स्वागत करने के लिए दोपहर 12 बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस ट्रेन के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे। इन सभी मेहमानों का स्टेशन पर पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही तेज गति की वंदे भारत ट्रेन में सफर सुगम और सुरक्षित हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब और हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को भी खासा फायदा होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर की सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा की है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सौगात होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही, साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी की प्रतिनिधि उनकी पत्नी ममता सैनी, घुमन्तु बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र सांगवान, जिला सचिव रेणू खुग्गर, जिला मीडिया प्रमुख विनीत कवातरा, जिला उपाध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी, धीरज वालिया, देवी दयाल शर्मा, सतपाल गढी रोडान, आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा, सह मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा रामपाल पाली, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा साहिल सुधा, बैकवर्ड मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविन्द्र बहादुर पुरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परम जीत कश्यप, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नवाब अली, सुशील राणा, अनु मल्यान, हरीश अरोडा, दीपक चौहान, अनूप सिंगला, नवाब सिंह संधू, विकल चौबे, जितेन्द्र अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, बाबू राम टाया, उमा शंकर, रामपाल डाबर, अशोक जाडू, हैरी सैनी, ज्योती खंगवाल, ललित माटा, तुषार सैनी, विपिन माथुर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी वंदे भारत ट्रेन का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गठिया से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

Thu Oct 13 , 2022
गठिया से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 13 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आरएसएसडीआई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर, डॉ. आशीष अनेजा के द्वारा अर्थराइटिस बीमारी के प्रति लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement