हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रे ने आयुष विश्वविद्यालय के वॉल कैलेंडर को सराहा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल व आयुष वीवी के कुलाधिपति बंडारू दतात्रे को वार्षिक कैलेंडर और डायरी भेंट की । इस अवसर पर उन्होंने कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव को नव वर्ष 2024 की बधाई दी।
राज्यपाल ने भारतीय ऋतु अनुसार व्यक्ति का आहार विहार कैसा होना चाहिए इत्यादि बाते वॉल कैलेंडर में शामिल करने पर आयुष विश्वविद्यालय की सराहना की, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पांच हजार साल पुरानी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति हैं, जो हजारों वर्षो से हमें स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है । आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने के सर्वोत्म तरीको में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के कारण ही आधुनिक विश्व ने भी आयुर्वेद सिद्धांतो और अवधारणाओं पर विश्वास करता है, निश्चित तौर पर निकट भविष्य में भारतीय परंपरित चिकत्सा को दुनिया भर में ऊंचा स्थान मिलेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री राम नाम का जाप साधारण नहीं है, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के एक हजार नामों के जाप के समतुल्य है : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Jan 21 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा भगवान श्री राम नाम का जाप रुकना नहीं चाहिए। कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी : देश विदेश में निरंतर सनातन अभियान को चला रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अयोध्या के 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर आज […]

You May Like

advertisement