हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय के कैलेंडर का किया विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 6 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राजभवन, चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा को सर्वप्रथम देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को केयू के यूजी व संबंधित कॉलेजों के यूजी प्रोगाम्स में लागू करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों का मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक व शैक्षणिक विकास के साथ देश को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत, उन्नत भारत जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि केयू का धरोहर संग्रहालय अपने आप में अद्वितीय है। यह संग्रहालय हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक हरियाणा के गांवों में जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं व वस्तुओं देखना अच्छा लगता है। संग्रहालय युवाओं को राज्य की अनमोल विरासत से खूबसूरती से जोड़ रहा है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, एलुमनाई, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी नववर्ष की बधाई दी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के निर्देशन में व हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार व खेलों सहित हर क्षेत्र में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने धरोहर के कैलेंडर के विमोचन के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि धरोहर कैलेंडर में जनवरी से लेकर दिसंबर 2024 के 12 महीनों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित गतिविधियों के चित्र इसमें सम्मिलित है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि दयानंद जन्म जयंती पर 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलाया जाएगा स्वच्छता माह : राधाकृष्ण आर्य

Sun Jan 7 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा प्रधान राधाकृष्ण आर्य बोले महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षा और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे हैं प्रयास। कुरुक्षेत्र : आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान श्री राधाकृष्ण आर्य ने महर्षि […]

You May Like

advertisement