हरियाणा- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बने सीपीए जोन-2 के चेयरपर्सन

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बने सीपीए जोन-2 के चेयरपर्सन

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 12 सितंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय क्षेत्र के जोन-2 के संयोजक/चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सीपीए के 11वें भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। श्री बिरला सीपीए भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष भी हैं। सीपीए के भारतीय क्षेत्र में भारतीय संसद तथा 31 विधान मंडल शामिल हैं।
गौरतलब है कि सीपीए के भारतीय क्षेत्र के 9 जोन हैं। इनमें से हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को जिस जोन-2 का संयोजक/चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, उसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विधान मंडल शामिल हैं। श्री कल्याण की यह नियुक्ति सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए की गई है। इस नियुक्त के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। वहीं, हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने श्री कल्याण को बधाई दी है।
बता दें कि बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन में देश भर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के 11वें भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

Sat Sep 13 , 2025
भारत – बाली में सांस्कृतिक तालमेल केंद्र निर्माण के लिए भूखंड का आया प्रस्ताव।दोनों सरकारों के प्रतिनिधि भेजेंगे अधिकारिक रूप से प्रस्ताव।कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाना चाहता है इंडोनेशिया।दुनिया के कल्याण के लिए है गीता : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज।गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में इस बार 40 देशों […]

You May Like

Breaking News

advertisement