हरियाणा: मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है श्रीमद्भागवत : शुकदेव आचार्य

मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है श्रीमद्भागवत : शुकदेव आचार्य।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 20 अक्तूबर : दुखभंजन महादेव मंदिर में कार्तिक मास और सूर्यग्रहण के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ पर कलशयात्रा निकाली गई जोकि मंदिर से आरंभ होकर संपूर्ण सन्निहित सरोवर की परिक्रमा करके पुन: कथा स्थल पहुंची। कथा के यजमानों में माँ शाकम्भरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली,षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, मस्त फक्कड़नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट कुरूक्षेत्र के प्रधान जितेंद्र बंसल, हरियाणा ड्राईक्लीनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल मेहता, एडवोकेट मनमोहन शर्मा,डॉ. शालिनी शर्मा,जय कुमार शर्मा, मोहन भारद्वाज, रोजी शर्मा और हेमराज परिवार ने सर्वदेव एवं भागवत पूजन करके कथावाचक शुकदेव आचार्य को तिलक लगाया। अनुष्ठान में सुबह 51 ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख गायत्री मंत्र जाप भी चल रहा है।भागवत प्रवचनों में शुकदेवाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत महिमा से भगवद भावपूर्ण पारमहंस्य ज्ञान-सुधा-सरिता की बाढ़ आ रही है, जिसमें सकाम कर्म, निष्काम कर्म, साधन-ज्ञान, प्रेमा भक्ति व मर्यादा-मार्ग आदि सभी का परम रहस्य बड़ी ही मधुरता के साथ भरा हुआ है। यह भगवान के मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है। इसी से भावुक भक्तगण इसमें सदा अवगाहन करते हैं। कथा के बीच-बीच में गायक सीताराम कश्यप और अरुण शर्मा द्वारा सुनाए गए भजन हरि नाम हरदम लिए जा-लिए जा, हरि नाम लेलो सहारा मिलेगा-मानुष जन्म न दुबारा मिलेगा….पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। भागवत आरती में आचार्य नरेश कौशिक, सुनील अंगीरस, राकेश कंसल, ललित चावला, श्याम जुनेजा, अरुण गौड़, प्रवीण शर्मा, डॉ.अनिल शर्मा, देवेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा,पार्थ पाठक, सुरेश शर्मा, अशोक आश्री, गोपाल शर्मा, विजय ठाकुर, अनुराधा पाठक, रेणु खुग्गर,अर्चना शर्मा,कांता आश्री, सुषमा शर्मा, किरण गौड़,सुनीता वालिया, मिथलेश, अनीता बाली व सुमन बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भागवत कथा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु व यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: श्रीमद्भगवद्गीता की गलत व्याख्या और योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्रहनन ने सनातन धर्म को बर्बाद किया-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी

Thu Oct 20 , 2022
श्रीमद्भगवद्गीता की गलत व्याख्या और योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्रहनन ने सनातन धर्म को बर्बाद किया-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विश्व शांति व मानवता की रक्षा का मार्ग श्रीमद्भगवद्गीता से ही प्रशस्त होगा : कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद जी महाराज।धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पांच […]

You May Like

advertisement